Wednesday, July 30, 2008
Monday, July 28, 2008
Friday, July 25, 2008
Hindi Jokes - आवेदन
एकजन जॉबके लिए आवेदन भर रहा था. जब उसने आवेदनमें सवाल पढा, '' आप कभी गिरफ्तार हूए थे?'' उसने जवाब लिखा ''नही''
निचे अगला सवाल था '' क्यों ?'' असलमें यह सवाल जो गिरफ्तार हूए थे उनके लिए था. लेकिन इस आवेदकनने जवाब लिखा, '' क्योंकी कभी उनके हाथ आयाही नही ''
Wednesday, July 23, 2008
Hindi Jokes - ऍस्प्रीन
एक सरदारजी एक मेडीकल शॉपमें गया और उसने दुकानदारसे पुछा, '' क्या आपके पास ऍसीटीलसॅलीसायक्लीक ऍसीड है?''
'' मतलब आपको ऍस्प्रीनही चाहिए ना?'' दुकानदारने पुछा.
'' हां...हां वही... वो क्या हैना की उसका नाम याद रखना जरा कठीनही है''
Monday, July 21, 2008
Hindi Jokes - मदद करनेका प्रयास
एक सज्जन आदमी रात देर गए घर वापस जा रहा था तब उसे फुटपाथपर एक बिल्डीगके सिढीयोंके पास एक शराबी दिखाई दिया. वह सिढीयां चढनेका प्रयास कर रहा था लेकिन वह इतना पिया हूवा था की वह दो चार सिढीयां चढ जाता और फिर निचे गिर जाता. उस सज्जन आदमीने उस शराबीको मदद करनेकी ठान ली. वह उसके पास गया,
'' तुम यहां रहते हो?'' सज्जन आदमीने शराबीसे पुछा.
'' हां''
'' मै सिढीयां चढनेके लिए तुम्हारी मदद करुं?''
'' हां'' शराबीने कहा.
जब सज्जन आदमी उस शराबीको दुसरे मालेतक पकडकर आधार देते हूए ले गया, उसने पुछा,
'' यह तुम्हाराही माला है ना ?''
'' हां '' शराबी बोला.
बादमें उस सज्जन आदमीने सोचा की उस शराबीके बिवीके सामने नही जाना चाहिए. क्योंकी मुझे उसके साथ देखकर उसे लगेगा की मैनेही उसे पिलाई. इसलिए उसने जो पहला दरवाजा आया उसके सामने शराबीको खडा कर उसे अंदर धकेला. और वह सज्जन आदमी सिढीयां उतरकर वापस निचे आ गया. लेकिन जब वह सिढीयां उतरकर निचे आ गया तब निचे उसे और एक शराबी मिल गया.
इसलिए सज्जन आदमीने उस शराबीसे पुछा,
'' तुम यहां रहते हो?''
'' हां '' शराबी बोला.
'' मै सिढीयां चढनेके लिए तुम्हारी मदद करुं?''
'' हां'' शराबीने कहा.
इसलिए उस सज्जन आदमीने उस शराबीकोभी दुसरे मालेपर ले जाकर उसी दरवाजेके सामने खडा करके अंदर धकेल दिया, जहां पहलेवाले शराबीको धकेला था. वह सज्जन आदमी सिढीयां उतरकर निचे आ गया.
और आश्चर्यकी बात, निचे उसे और एक शराबी मिल गया.
लेकिन जब वह उस शराबीको पकडकर उपर ले जाने लगा तब शराबी जोर जोरसे '' पुलिस पुलिस... मदद करो ..'' करके चिल्लाने लगा.
एक पुलिस जो वहांसे गुजर रहा था, दौडते हूए वहा पहूंच गया.
'' क्या हूवा ?'' पुलिसने उस शराबीको पुछा.
'' देखोना यह आदमी रातभरसे मुझे उपर दुसरे मालेपर ले जाता है और बाल्कनीके दरवाजेसे मुझे निचे फेंक देता है ''
क्रमश:...
Friday, July 18, 2008
Hindi जोक्स कॉमेडी jokes - होशीयार कुत्ता
एक बार एक ऑफीसमें एक क्लार्क चाहिए था. इसलिए उन्होने ऑफीसके बाहर एक बोर्ड लगाया -
'' क्लार्क चाहिए ...
1. उमेदवारको टायपींग आनी चाहिए.
2. उमेदवारको कॉम्प्यूटरका नॉलेज होना जरुरी है.
3. और उमेदवारको कमसे कम दो भाषायें आनी चाहिए.
सब उमेदवारोंको बराबरका अवसर दिया जायेगा''
थोडी देरमें एक कुत्ता उस ऑफीसमें आ गया. उसने रिशेप्शनिस्टके पास जाकर अपनी पुंछ हिलाई और फीर उस जॉबके लिए लगाए बोर्डके पास जाकर अपने पंजासे कुछ इशारा किया. उस रिसेप्शनिस्टको उसे क्या कहना था यह शायद समझमें आगया क्योंकी वह उस कुत्तेको मॅनेजरके पास ले गई. मॅनेजरके पास जातेही वह कुत्ता मॅनेजरके सामने रखे कुर्सीपर झटसे छलांग लगाकर इंटरव्ह्यू देनेके मुद्रामें बैठ गया.
मॅनेजर उस कुत्तेसे बोला, '' अरे बाबा मै तुझे यह जॉब नही दे सकता... उस बोर्डपर लिखा है की तुझे टाईप करना आना चाहिए ''
वह झटसे छलांग लगाकर कुर्सीसे निचे उतर गया और टाईपरायटर के पास जाकर उसने एक बढीया लेटर टाईप किया.
वह लेटर लेकर जब वह कुत्ता उस मॅनेजरके पास गया तब मॅनेजरतो आश्चर्यसे उसे आंखे फाड फाडकर देखने लगा. लेकिन बादमें मॅनेजरने कुत्तेसे कहा, '' अरे बाबा लेकिन उस बोर्डके हिसाबसे तुम्हे कॉम्प्यूटरका ज्ञान होना बहुत जरुरी है ''
कुत्तेने फिरसे खुर्सीसे निचे उतरनेके लिए छलांग लगाई और वह कॉम्प्यूटरके पास जाकर अलग अलग सॉफ्टवेअर खोलकर उन्हे चलाने लगा. अब तो मॅनेचर आश्चर्यसे एकदम हक्काबक्का सा रह गया. मॅनेजर उस कुत्तेको सहलाते हूए बोला, '' मेरे पुरी तरह खयालमें आ गया है की सचमुछ तुम जिसे एक दैवी देन हो ऐसे होशीयार कुत्ते हो ... लेकिन फिरभी मै यह जॉब तुम्हे नही दे सकता ''
उस कुत्तेने फिरसे कुर्सीसे निचे उतरनेके लिए छलांग लगाई और मॅनेजरका पॅंन्ट दातोंसे पकडकर उसे उस जॉबके लगाए बोर्डके पास ले गया. और उसने अपने पंजेसे 'सब उमेदवारोंको बराबरका अवसर दिया जायेगा' इस वाक्य के तरफ इशारा किया.
'' हां हां तुम्हारा बराबर है लेकिन इस बोर्डके अनुसार तुम्हे कमसे कम दो भाषायें आनी चाहिए. ''
उस कुत्तेने मॅनेजरकी तरफ घूरकर देखा और मुंहसे आवाज निकाला '' म्याऊं ''
Wednesday, July 16, 2008
Hindi जोक्स कॉमेडी - पानिपर चलने वाला
Monday, July 14, 2008
Friday, July 11, 2008
Wednesday, July 9, 2008
Hindi Jokes पागल का खत
एक पागल खत लिख रहा था.
डॉक्टरने पुछा, '' किसे खत लिख रहे हो?''
पागल, '' अपने आपको''
डॉक्टर, '' क्या लिखा है खत में''
पागल, '' क्या मालूम... अभी मुझे खत मिलाही कहा है''
Monday, July 7, 2008
Hindi Jokes नदियाके उस पार
---
संताको नदीके उस पार जाना था लेकिन कैसे जाए कुछ समझमें नही आ रहा था. इतनेमें उसे नदीके उस पार बंता दिखाई दिया. संताने बंतासे जोरसे आवाज लगाते हूए पुछा , '' ए बंता... मै नदीके उस पार कैसे आ जावू?''
बंताने नदीके चारो ओर अपनी नजरे दौडाई और फिर कहा, '' अबे तु तो उस पार ही है''
Friday, July 4, 2008
Hindi Jokes यमदूत के दरबारमें
तिन लोग स्वर्गमें जानेके लाईनमें खडे थे. यमदूतने उन्हे रोकते हूए कहा, '' स्वर्ग लगभग फुल हो गया है.. इसलिए जिसकी मौत अति भयंकर तरहसे हूई हो उसेही मै अंदर छोडने वाला हूं ... तो आप लोग एक एक करके अपनी अपनी कहानी बताये ... और उससे मै तय करुंगा की आपको अंदर छोडना है या नही... ''
पहला आदमी अपनी कहानी बताने लगा,
'' इतनेमें मुझे मेरे बिवीपर शक था ही ... की उसका किसीके साथतो चक्कर चल रहा है ... इसलिए आज मै जल्दी घर आया ... ताकी मै उसे रेड हॅन्डेड पकड सकू... जब मै मेरे 25 वे मालेपर स्थित अपार्टमेंटमें गया... घरमें मुझे कुछ खटका ... लेकिन सारा घर छान मारनेके बादभी मुझे कोई नही मिला.... आखिर मै बाल्कनीमें गया और वहा मुझे वह आदमी मिला जो बाल्कनीमें रेलींको लटक रहा था... 25 माले जमिनसे उपर !... उसको देखतेही मेरा दिमाग फिर गया और मै उसे मारने लगा ... हाथसे पैरसे... जैसे मार सकता था वैसे मै उसे मार रहा था ... लेकिन वह साला निचे गिर ही नही रहा था ... आखिर मै घरमें वापस गया, एक हाथौडा ले आया और उस हाथौडेसे उसकी उंगलीयोंपर जोर जोरसे मारने लगा ... वह जादा देरतक टीक नही सका और वह निचे गिर गया ... लेकिन 25 वे मालेसे निचे गिरनेपरभी वह निचे एक झांडी मे गिर गया और बच गया ... मेरा दिमाग औरही सटक गया .. मै किचनमें गया और फ्रिज उठाकर उपरसे उसके उपर डाल दिया... वह फ्रिज बराबर उसपर गिर गया और वह वही खत्म हो गया... लेकिन तबतक मेरा गुस्सा और तनाव इतना जादा हो चूका था की मैभी हार्टअटॅक आकर बाल्कनीपर वही मर गया...''
'' अरेरे ... तुम्हारे लिए आजका दिन बहुत बुरा साबीत हूवा ... नही?'' यमने उस आदमीसे कहा और उसे अंदर ले लिया.
लाईनमे खडा दुसरा आदमी सामने आतेही यमने उसेभी स्वर्ग लगभग फुल होनेकी बात की और उसेभी अपनी कहानी बयान करनेके लिए कहा.
दुसरा आदमी उसकी कहानी बयान करने लगा, -
'' आजका दिन मेरे लिए बहुतही चमत्कारीक था... हुवा ऐसा की मै 26 वे मालेपर मेरे अपार्टमेंटमें रहता हूं और रोज सुबह मेरे बाल्कनीमें व्यायाम करता हूं ... लेकिन आज क्या हूवा ... मै व्यायाम करते हूए फिसल गया होंगा या वैसाही कुछ... क्योंकी मै मेरे बाल्कनीसे निचे गिर गया ... लेकिन मेरी तकदीर अच्छी थी जो निचेके फ्लोअरेके बाल्कनीका रेलींग मेरे हाथमें आ गया... मुझे मालूम था की मै जादा देरतक ऐसे लटकते हूए नही रह पाऊंगा... इतनेमें अचानक यह आदमी बाल्कनीमें आगया ... मुझे लगा की चलो यह अब मुझे बचाएगा ... लेकिन साला मुझे बुरी तरह पिटने लगा... मै बहुत कोशीश कर रेलींगको पकडकर लटका रहा लेकिन इतनेमें वह साला अंदर गया और हाथौडा लेकर आया और हाथौडेसे मेरे उंगलीयोंपर मारने लगा... आखिर मेरे हाथ रेलींगसे छूट गये और मैने सोचा जानेदो आज मै बच नही पाऊंगा... लेकिन फिरसे मै लकी रहा और निचे एक घने झाडीमे गिर गया. ... मै घबरा गया था लेकिन मुझे कुछ जादा नही लगा था... जब मै सोचही रहा था की मै अब ठिक हूं ... इतनेमें एक रेफ्रिजरेटर उपरसे निचे मेरे उपर गिर गया ... और मै यहां पहूंच गया ''
Wednesday, July 2, 2008
Hindi Jokes -जोक्स - हिप्नोटीझम
एक बडे हॉलमें हिप्नोटीझमका शो चल रहा था. शो देखने और खुद अनुभव लेनेके लिए लोगोंका तांता लग गया था. हॉलमें बहुत भिड जमा हो गई. हिप्नोटीस्टने अब स्टेजपर खडे होकर हिप्नोटीझमका शो शुरु किया. उसने अपने जेबसे एक चेन लगाई हूई घडी निकाली और वह घडी पेंडूलमकी तरह हिलाकर लोगोंको कहा, '' अब तुम लोग इस घडीकी तरफ देखो ''
जैसे जैसे धडी दाई तरफसे बाई तरफ हिलती लोगोंके आखोंकी पुतलीयां भी दाई तरफ से बाई तरफ हिलती. और थोडीही देरमें लोग अपने होश खोकर हिप्नोटाईझ हो गए. अब हिप्नोटीस्ट जैसा आदेश देता वैसे लोग आचरण करते. उसने 'नाचो' कहनेसे लोग नाचने लगते. 'तुम्हारे हाथमें सेब है और वह तुम खा रहे हो' कहनेसे वे लोग अपने हाथमेंका झूठमूठका सेब खाने लगते.
यह सब आदेश देते वक्त गडबडमें उस हिप्नोटीस्ट के हाथसे वह घडी निचे गिरकर टूट गई और हिप्नोटीस्टके मुंहसे निकल गया, '' शिट'
वह हॉल पुरी तरह साफ करनेके लिए अगले पांच दिन लगे.















