एक दिन एक टिचर अपने क्लासके पांच सालके बच्चोंको जानवरोकें नाम पढा रही थी. उसने एक डियर (हिरण) की तस्वीर छोटे बंटीको दिखाकर पुछा, '' ए कौनसा जानवर है?''
बंटीने उस तस्वीरकी तरफ बहुत देर तक देखा, कुछ याद करनेकी कोशीश की और कहा - '' नही टिचर मुझे याद नही आ रहा है''
'' अच्छा ठिक है बंटी...मै तुम्हे थोडी हिंट देती हू ... यह तो बतावो तुम्हारी मम्मी तुम्हारे डॅडीको क्या कहती है?''
बंटीका चेहरा एकदम खुशीसे दमक गया, लेकिन फिर सोचकर संभ्रममे उसने कहा, '' टिचर क्या सचमुछ वह ...सूअर है?''
Wednesday, April 30, 2008
जोक्स - छोटा बंटी
Monday, April 28, 2008
जोक्स - सरदार ट्रेन ड्राईवर
एक ट्रेन जो रेलकी पटरीसे जा रही थी अचानक पटरीसे उतरकर आजुबाजूके खेतमें गई और फिरसे पटरीपर वापस आगई.
सब प्रवासी डरके मारे सहमे हूए थे.
अगले स्टेशनपर ड्रायव्हरको पकडा गया. तो पता चला की ड्रायव्हर जंता सिंग था.
उसकी एन्क्वायरी हूई और उससे कुछ सवाल पुछे गये.
जंता सिंगने बताया की एक आदमी पटरीपर खडा था और मैने इतने हॉर्न बजानेके बावजूद वह पटरीसे हटनेके लिए तैयार नही था.
तो एन्क्वायरी ऑफिसरने कहा, '' जंता सिंगजी क्या तुम पागल हो. एक आदमीकी जान बचानेके लिए पता है तुमने कितने लोगोंकी जान दाव पर लगा दी थी. तुमने तो उस आदमीको कुचलना चाहिए था''
'' वही तो मै करने जा रहा था. लेकिन जब ट्रेन उसके एकदम नजदीक आगई , वह बेवकुफ खेतोंमे इधर उधर भागने लगा था''
Friday, April 25, 2008
Hindi जोक्स - जंता सिंग का गधा
एक बार जंता सिंग का गधा खो गया. उसने दिनभर गधे को ढूंड-ढूंड ढूंडा और शामको जब हार थककर घर आया तो भगवानको धन्यवाद देने लगा.
उसकी पत्नीने पुछा - '' इधर अपना गधा खो गया है और तुम भगवानको धन्यवाद क्यो दे रहे हो?''
'' इसलिए की , अच्छा होगया जब खो गया तब गधा अकेला था.. अगर मै उसपर बैठा होता तो!''
Wednesday, April 23, 2008
जोक्स - जंता सिंग बारमें
एक अंधा बारमें पिकर टून्न होगया और टेबलपर जोर जोरसे थपथपाते हूए चिल्लाया, '' सरदारजीको जोक किसे सुनना है?''
उसके आसपास आठ-दस लोग जमा होगए.
उनमें जंता सिंग भी था वह अंधेके कानमें हलके आवाजमें मे कहने लगा,'' जोक बतानेके पहले कुछ बाते तुम्हे पता रहना जरुरी है''
'' कौनसी?'' अंधेने पुछा.
'' की इस बारका मालिक और उसके दो नौकर सरदार है, और मै भी सरदार हूं, मेरे दाई ओर खडा पौने छे फिट उंचा, डेडसौ किलो जिसका वजन है वह ग्राहकभी सरदार है, इतनाही नही मेरे बाई ओर खडा साडे छे फिट उंचा, दो सौ किलो वजनवाला बॉडीबिल्डर पहलवानभी सरदारही है... मतलब हममेंसे यहां खडे लगभग छे लोग सरदार है... अब तुम तय करो की फिरभी तुम सरदारजीका जोक बताने वाले हो क्या ?''
वह अंधा आदमी बोला, '' मुझे लगता है वही जोक छे छे बार एक्सप्लेन करनेके बजाय ना बतानाही अच्छा है''
Monday, April 21, 2008
जोक्स - जंता सिंग के बारेमें सवाल - 2
सवाल - जंता सिंगको आप घंटोतक व्यस्त कैसे रखेंगे?
जवाब-?
...
...
..
सोचो...
...
...
...
...
और सोचो...
....
....
...
...
...
सही जवाब - एक कागज के टूकडेपर दोनो तरफसे 'प्लीज टर्न ओव्हर' लिखकर उसके हाथमें दो...
Friday, April 18, 2008
जोक्स - सरदारजी पेढपर लटका
जंता सिंग का अपने बिवीसे झगडा हूवा और गुस्सेसे वह घरके पेढपर जाकर लटक गया. बिवीने लाख मनानेकी कोशीश की पर वह उतरही नही रहा था. कुछ देरके बादमें उसने गाना गाना शुरु किया. कुछ देर तक तो सिधे लटककर गाने गाये पर बादमें वह उलटा लटककर गाने गाने लगा. बिवीने पुछा यह क्या है तो उसने जवाब दिया
'' पहले कॅसेटकी साईड A थी और अब मै जो गाना बोल रहा हूं वह कॅसेटकी साईड B है ''
सरदारनीने अपने सरपर हाथ मार लिया. फिर एकबार मनानेकी कोशीश की लेकीन वह नही माना. फिरसे वह सिधा लटककर गाने गाने लगा.
सरदारनीने पुछा की अब यह क्या है.
तो उसने जवाब दिया - यह दुसरी कॅसेट की साईड A है.
हार थककर सरदारनीने पडोसीको बुला लाया और कैसेभी कर उसे पेढसे उतारनेके लिए कहा.
पडोसी - आप चिंता मत करो ... आप घरमें जावो इसे तो मै दो मिनटमें उतारता हू.
अभीभी जंता सिंग सिधा लटककर गाने गा रहा था.
सरदारनी घरके अंदर चली गई और उसके पिछेही पडोसी जंता सिंग को उतारकर ले आया.
सरदारनी को बडा आश्चर्य हूवा .
सरदारनी - मै इसको उतारनेकी सुबहसे कोशीश कर रही थी आपने एक मिनटमें इसको कैसे उतारा.
पडोसी - कुछ नही इसको सिर्फ हाथ हिलाकर हाय किया.
Thursday, April 17, 2008
सरदारजी जोक्स - जंता सिंग की गाडी
एक ट्रफिक पुलिसने रॉंग साईड से जा रहे जंता सिंग की गाडी को रोका और कहा -
'' तुम्हे पता है तुम किधर गाडी डाल रहे थे ?''
'' नही... हां लेकिन जिधरभी डाल रहा था वहा कुछ बहुत बुरी दुर्घटना हुई ऐसा लग रहा है ... क्योंकी सब लोग वहांसे गाडीयां वापस ला रहे है '' जंता सिंगने जवाब दिया.
Tuesday, April 15, 2008
जोक्स - सरदारजी लोटपोट होकर हसे
एक ट्रक दुसरे ट्रक को खीच रहा था.
देख कर जंता सिंग हँसकर लोटपोट होके गिर पड़े।
किसीने पूछा अरे क्या हुवा तो वे बोले:
देखोना एक रस्सी का टुकड़ा उठाने के लिये २-२
Friday, April 11, 2008
जोक्स - सरदारजी के बारेमे सवाल
सवाल - जंता सिंग अगर मछलीको मारना हो तो कैसे मारेगा ?
सोचो ....
सोचो ...
सही जवाब - पाणीमें डूबो डूबोकर...
Wednesday, April 9, 2008
जोक्स - दूकानदारने जंता सिंग को कैसे पहचाना
जंता सिंग एक दूकानमें गया. वहा कोनेमे रखे टिव्हीकी तरफ इशारा कर उसने दुकानदारसे कहा -
'' मुझे वह टिव्ही खरीदना है''
दुकानदार ने कहा - '' मै सरदार को सामान नही बेचता''
जंता सिंग वहांसे मायूस होकर घर गया. उसे किसीभी हालमें वह टिव्ही खरीदना था इसलिये वह दाढी मुछे और सरके बाल मुंडवाकर उस दूकानपर फिरसे गया.
जंता सिंग - '' मुझे वह कोनेमें रखा टिव्ही खरीदना है''
दूकानदार - '' मै सरदार को सामान नही बेचता''
जंता सिंग को अचरज हूवा की उसने वह सरदार है यह कैसे पहचाना. हो सकता है पहले मै गया था इसलिए उसने मेरी शक्ल पहचानी हो.
जंता सिंग फिर मायूस होकर घर चला गया. लेकिन उसे वह टिव्ही खरीदने के सिवा चैन नही आनेवाला था. इसलिए इसबार वह बुरखा पहनकर औरतके भेसमें उस दूकानमे गया और उसने औरत के आवाजमें दूकानदारसे कहा - '' मुझे वह कोनेमें रखा टिव्ही खरीदना है''
दूकानदारने फिरसे कहा - '' मै सरदार को सामान नही बेचता ''
अब जंता सिंगसे रहा नही गया. उसने बुरखा निकालकर दूकानदारसे पुछा की - '' तूमने कैसे पहचाना की मै सरदार हूं.''
दुकानदार - ''क्योंकी वह कोनेमे रखा टिव्ही नही मायक्रोवेव्ह है''
Labels : hindi jokes, hindi chutkule, sardar jokes, hindi comedy
Labels: hindi chutkule, hindi comedy, hindi jokes, sardar jokes, sardar जोक्स
Monday, April 7, 2008
जंता सिंग लेडीजके रोलमें - Joke, Stage joke, hindi stage joke
एक बार जंता सिंगको नाटकमें लेडीज का रोल करना था. नाटक शुरु होगया. डायरेक्टर भी सामने प्रेक्षकमें बैठकर अपना नाटक कैसा हो रहा है यह देखने लगा. डायरेक्टर खुश था की नाटकको पब्लीक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. इतनेमें जंता सिंगकी लेडीज रोलमें ऐंन्ट्री होगई. सब हॉल एकदम शांत होगया. सब लोग हक्का बक्का होकर जंता सिंगको देख रहे थे. जंता सिंगने चौकोनी उरोज (breasts) बिठाए थे. डायरेक्टर उठकर गुस्सेसे स्टेजके पिछे चला गया. उसने हेल्पर बॉयको बुलाकर बहुत झापा.
"' जो जो चाहिए वह सारा सामान जंता सिंगको लाकर देनेके लिए मैने कहा था ना तुमको'' डायरेक्टरने हेल्पर बॉयको कहा.
हेल्पर बॉय - '' मैने सब लाकर दिया साब और दो टेनिसके बॉलभी जंता सिंग को बाजारसे खरीदकर लाके दिये थे''
'' तो फिर ये क्याहै... '' डायरेक्टरने जंता सिंगकी चौकोनी उरोजकी तरफ इशारा कर हेल्पर बॉयको कहा.
'' अब उसने बॉल बक्सेसे निकाले बैगेर वैसेही लगा लिए तो उसे मै क्या कर सकता हू साब '' हेल्पर बॉयने कहा.
labels : jokes unlimited, indian jokes, hindi jokes, hindi humor, hindi chutkule, hindustani jokes, hanso, haso, haste raho
Labels: hindi comedy, hindi jokes, sardar jokes
Friday, April 4, 2008
जोक - सरदार और गणित
जंता सिंग गणित का पेपर लिख रहा था.
पेपरमें सवाल था -
Q.2 Expand (A+B)N
जंताने जवाब लिखा -
Ans-
(A   +   B)N
(A     +     B))N
Lables :jokes, math jokes, sardar jokes
Labels: hindi comedy, hindi jokes, sardar jokes
Wednesday, April 2, 2008
जोक्स - टकला क्यो पडता है?
---
टकला क्यो पडता है? किसीने एक टकलेसे पूछा
उसने जवाब दिया -
टकला पडता है दौडधूप करनेसे
कैसे?
टकलेने जवाब दिया -
दौडधूप करनेसे सरके बाल तो दौड जाते है और टकला बचता है धूप खानेके लिए...
Labels : desi comedy, hindi comedy, hindi gags, hindi humor, hindi jokes, hindi jokes collection, indian jokes
Labels: hindi comedy, hindi jokes, Other Jokes






